फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

दस गांवों में भूमि के स्वामित्व की जांच होगी

Thu, 16 Dec 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। सर्वे में नियम विरुद्ध आदेश कर ग्राम समाज की करोड़ों की भूमि की हेराफेरी में सेवानिवृत्त एआरओ नन्हकू पर रिपोर्ट से विभाग में खलबली मची है। डीएम ने सर्वे वाले सभी 10 गांवों की अमल दरामद, रकबा और आदेश जांचने के आदेश दिए हैं। इसके तहत भूमि के स्वामित्व और स्वामित्व की प्रक्रिया की जांच कराई जाएगी। गहनता से जांच हुई तो कई और आरओ और लेखपाल कार्रवाई की जद में आएंगे।
विज्ञापन

तीन गांवों में चल रही सर्वे प्रक्रिया के दौरान गलत तरीके से सेवानिवृत्त एआरओ ने 5.1 हेक्टेअर जमीन गलत तरीके से दूसरों के नाम दर्ज कर दी थी। अब डीएम ने उन सभी गांवों की गहन जांच कराने के आदेश दिए हैं जहां लंबे समय से सर्वे प्रक्रिया चल रही है। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की विवेचना में सामने आने वाले सभी लोगों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बाढ़ या अन्य कारणों से जिन गांवों या क्षेत्रों में खेतिहर व सरकारी भूमि के निशान खत्म होने पर जमीन की पैमाइश और निशानदेही करके खतौनी के आधार पर नाम चढ़ाए जाते हैं। वंशावली से मिलान, जमीन के पुराने नक्शे के आधार पर भूमि उपलब्ध न होने पर दूसरे स्थान पर भूमि उपलब्ध कराई जाती है। नया भूमि नक्शा तैयार किया जाता है। काबिज लोगों को बेदखल कर वास्तविक खातेदारों को कब्जा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed