फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

विपक्ष निकम्मा, सदन में नहीं उठाता जनता की आवाज : साक्षी महाराज

Sun, 23 Aug 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-15- सुमेरपुर ब्लॉक में जन संवाद कार्यक्रम में संबो​धित करते सांसद साक्षी महाराज। संवाद
पाटन (उन्नाव)। ब्लॉक मुख्यालय सुमेरपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने विपक्षियों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष निकम्मा है। यह सदन में जनता की आवाज नहीं उठाता। केवल शोर-शराबा कर सदन को बाधित करने का काम करता है।
विज्ञापन

पीडीए पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका तमाशा देखिए। जहां पिछड़े लोग देखे तो पीडीए का राग अलापना शुरू कर दिया। पंडित देखे तो पीडीए में पी को पंडित बता दिया। कहीं पाकिस्तान पहुंचकर पीडीए में पी पाकिस्तान न बता दें। कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को गति दे रही है।
विज्ञापन



दावा किया कि पूरे भारत में सबसे ज्यादा नेशनल हाईवे जिले में बनाए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें सनातनियों को गाली देती थीं। सपा कहती है कि राम मंदिर निर्माण में सरकार फजूलखर्ची कर रही है। सपा सरकार में सरकारी धन से महोत्सव कर डांस करवाए जाते थे। इस मौके पर योगेश बाजपेयी, मुन्ना सिंह, बैजनाथ सिंह, विनोद सिंह, जुगुल मिश्रा, अंकुर तिवारी, नंदू बाजपेयी, अर्जुन लोधी, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed