{"_id":"6a89ff6ef77864901003cf5e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-156235-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 63 सेमी दूर गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 63 सेमी दूर गंगा
विज्ञापन
फोटो-18-बढ़ते जलस्तर के दौरान नाव के सहारे लकड़ियां लाता युवक। संवाद
उन्नाव/परियर। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार शाम छह बजे पानी 112.370 मीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान 113 मीटर से मात्र 63 सेमी दूर है। इससे कटरी क्षेत्र में स्थितियां बिगड़ने लगी हैं। परियर क्षेत्र में गांवों के किनारे पानी पहुंच गया है। ग्रामीण खेत तक जाने के लिए नावों का सहारा लेने लगे हैं। केंद्रीय जल आयोग ने रविवार सुबह और पानी बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है। इससे जलस्तर 112.400 मीटर के आसपास पहुंच सकता है।
सदर तहसील क्षेत्र के देवीपुरवा, पनपथा, लालतुपुरवा, बाबू बंगला सहित अन्य कई गांवों के किसानों की सैकड़ों बीघे फसल में पानी भर गया है। बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की आशंका से किसान डरे हैं। गांवों के किनारे पानी लग गया है। ग्रामीण भूसा, हरा चारा व लकड़ी जैसी अन्य जरूरत का सामान एकत्रित करने के लिए नावों का सहारा ले रहे हैं।
तहसील प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय लेखपाल लगातार निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं जो लगातार बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि अभी बाढ़ जैसी स्थितियां नहीं दिख रही हैं। फिर भी लेखपालों को एलर्ट मोड पर रखा गया है।