फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

बढ़े गृहकर पर 1800 आपत्तियां

Wed, 08 Dec 2021 05:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। शहर में रह रहे 48 हजार 397 भवन स्वामियों को नगर पालिका ने स्वकर योजना के तहत गृहकर की बढ़ी दरों के आधार पर नोटिसें थमाई हैं। कई गुना अधिक टैक्स की नोटिस मिलने से लोग परेशान हैं। अब तक 1800 भवन स्वामियों ने आपत्ति दाखिल कर दोबारा सर्वे की मांग की है।
विज्ञापन

उन्नाव नगर पालिका की ओर से लागू की गई स्वकर योजना के तहत भवन स्वामियों को अब चार से दस गुना तक ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ेगा। कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि दाखिल आपत्तियों की अलग-अलग फाइल तैयार की जा रही है। बताया कि चेयरमैन और ईओ की स्वीकृति लेकर पुन: सर्वे के लिए टीम बनाई जाएगी। टीम की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर कर निर्धारित करते हुए जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बढ़ा हुआ कर वित्तीय वर्ष 2020-21 से लागू किया गया है। जिन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में पुरानी दर से टैक्स जमा कर दिया है, उस रकम को बढ़े हुए कर की राशि से घटा दिया जाएगा। शेष रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिसंबर तक टैक्स जमा करने पर गृहस्वामी को 20 प्रतिशत छूट दी जा रही है। हालांकि छूट की समयावधि 15 जनवरी तक करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अभी स्वीकृति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed