फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

धरना देकर बोले, शिकायतों का फर्जी निस्तारण

Sat, 20 Nov 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
civic
बांगरमऊ तहसील परिसर में शिकायतों के फर्जी निस्तारण के विरोध में धरने पर बैठे हैबतपुर के ग्रामीण? - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। संपूर्ण समाधान दिवस पर हैबतपुर गांव के ग्रामीण तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों का फर्जी निस्तारण किया जाता है। हैबतपुर के अशोक कुमार कटियार के नेतृत्व में 12 लोगों ने धरने के दौरान डीएम रवींद्र कुमार को दिए ज्ञापन में बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस, जनसुनवाई पोर्टल पर की जाने वाली शिकायतें मनगढ़ंत एवं फर्जी तरीके से निस्तारित कर दी जाती हैं। इस कारण फरियादियों को न्याय नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि परंपरागत तरीके से खेती करने के लिए उनके गांव के किसानों को सरकार से छूट का पैसा मिला था। आरोप लगाया कि लॉकडाउन के दौरान राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी ने हर किसान के खाते से पैसा निकलवा कर अपने निजी खाते में जमा करा लिया। ग्राम दुलारे पुरवा के किसान गयारी, जमुना प्रसाद, शिवदयाल, रामेश्वर ने भी अचक भूमि पर गांव के ही एक दबंग पर राजस्व अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके कब्जा करने का आरोप लगाया। समाधान दिवस में 137 शिकायतें पहुंची। छह का ही मौके पर निस्तारण हो सका। एसपी दिनेश त्रिपाठी, एसडीएम अंकित शुक्ला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यहां पर डीएम ने ईओ से कहा कि ठंड बढ़ने लगी है। इसलिए रैन बसेरा तैयार कर लिए जाएं।
विज्ञापन

हसनगंज में एसडीएम रामदत्त राम ने समस्याएं सुनीं। सफीपुर में एसडीएम रामसकल मौर्य के समक्ष 27 प्रार्थनापत्र आए। राजस्व के दो मामले मौके पर निस्तारित किए गए। पुरवा में एडीएम नरेंद्र सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। ओगरापुर के ग्रामीणों मेे देवी प्रसाद, संतोष, रामसरन, कमलेश व सुभाष ने छुट्टा मवेशियों के फसलों को नष्ट करने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed