फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

गलत तरीके से जीएसटी न वसूली जाए

Tue, 02 Nov 2021 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
civic
विकासभवन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते अपर मुख्य सचिव उद्यान एमवीएस रामी रेड्ड - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शासन की 50 लाख से अधिक लागत की चल रही परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव उद्यान व जिले के नोडल अधिकारी एमवीएस रामी रेड्डी ने अब तक हुए पांच बड़े बैनामों का स्थलीय निरीक्षण कराने के आदेश डीएम को दिए। जीएसटी वसूली की जांच कराकर जानकारी देने के आदेश वाणिज्यकर अधिकारी को दिए। चेतावनी दी कि गलत तरीके से जीएसटी वसूली नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने बिजली, स्वास्थ्य, सड़क, पानी की चल रही योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव एमवीएस रामी रेड्डी मंगलवार 11 बजे विकास भवन सभागार पहुंचे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा प्रत्येक योजना की ग्रेडिंग की जा रही है। इसलिए सभी अधिकारी तेजी से कार्य कराएं। एडीएम नरेंद्र सिंह से कहा कि बाढ़ प्रभावितों तक 15 नवंबर तक राहत पहुंचाए। आबकारी अधिकारी से अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी से कहा कि क्रय केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराएं। चकबंदी अधिकारी से कहा कि दो वर्ष से अधिक समय तक कोई भी मुकदमा लंबित न रहे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़कों के निर्माण की प्रगति जानी। कहा कि सड़क चौड़ीकरण में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। नहरों की सिल्ट सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचाए। मछली पालन को बढ़ावा दिया जाए। एक्सईएन विद्युत से कहा कि शाम 6 बजे से सुबह 7 बजे तक बिजली कटौती न की जाए। पशु आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाए। बीएसए से विद्यालयों में हुए कायाकल्प के कार्यों की स्थिति जानी। सीएमओ से डेंगू व कोविड-19 के केस की जानकारी लेकर द्वितीय टीकाकरण पर ज्यादा जोर देने को कहा। कहा कि ज्यादातर योजनाओं को 15 नवंबर तक पूर्ण करने का प्रयास करें। एसपी दिनेश त्रिपाठी, सीडीओ दिव्यांशु पटेल, पीडी डीआरडीए यशवंत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed