{"_id":"6156ff4d8ebc3e09031cfd75","slug":"civic-unnao-news-knp6555401195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रक खराब होने से छह घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक का एक्सल टूटने से सई नदी पुल पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : UNNAO
Link Copied
हसनगंज। ओवरलोड ट्रक खराब होने से लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर छह घंटे जाम लगा रहा। पांच किमी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे ओवरलोड मौरंग भरे ट्रक का सई नदी पुल पर अचानक एक्सल टूट जाने से ट्रक सड़क के बीचोबीच खड़ा हो गया। पुलिस ने रूट डायवर्जन कर वाहनों को निकाला।
विज्ञापन
हमीरपुर जिले से ओवरलोड मौरंग लादकर ट्रक सुबह लखनऊ जाने के लिए निकला। मोहान स्थित सई नदी पुल पर सुबह आठ बजे अचानक ट्रक का एक्सल टूट गया। इससे ट्रक सड़क के बीचोबीच खड़ा हो गया। ट्रक खड़ा होने से आवागमन बाधित हो गया। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर पांच किमी लंबा जाम लग गया। पुछरा चौराहे से लखनऊ जिले के कन्नीखेड़ा तक जाम के हालात देख पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पीछे से आ रहे ओवरलोड ट्रक व डंपर के चालकों ने अपना रास्ता बदल दिया और मोहान मलिहाबाद से होते हुए औरास निकले। दोपहर दो बजे ट्रक में नया एक्सल पड़ने पर उसे सड़क से हटाया जा सका। इस दौरान छह घंटे राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा। सड़क से ट्रक के हटने के बाद पुलिस ने आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।