फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

75 गांवों में होंगे 2.16 करोड़ रुपये से विकास कार्य

Sat, 11 Sep 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
civic
नवाबगंज में क्षेत्र पंचायत बैठक में बोलते विधायक ब्रजेश रावत व मंच पर मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष ? - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद पहली क्षेत्र पंचायत बैठक में गांव के विकास के लिए विभिन्न मदों से मिले 2.16 करोड़ रुपये के बजट का अनुमोदन किया गया। इस राशि से विकासखंड की 75 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन करके किया। उन्होंने गांव में विकास कार्य निष्पक्ष ढंग से कराए जाने की अपील की। मोहान विधायक बृजेश रावत व ब्लॉक प्रमुख रोशनी रावत की मौजूदगी में प्रभारी खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार ने राज्यवित्त से 1.05 करोड़ व 15वें वित्त से 1.11 करोड़ रुपये मिलने की जानकारी दी। इस धनराशि से 75 ग्राम पंचायतों के 403 मजरों में आवास, शौचालय, ड्रेनेज सिस्टम, पेयजल व्यवस्था व संपर्क मार्ग दुरुस्त कराए जाएंगे। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह ने सभी का स्वागत किया। संचालन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बृजेश यादव ने किया। 75 में 64 ग्राम प्रधान व 90 में 81 बीडीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रभारी बीडीओ ने बताया कि ब्लाक मुख्यालय में वर्षा जल को संचय करने के लिए रेनवाटर हार्वेस्ंिटग सिस्टम लगाया जाएगा। इससे बरसाती पानी को सीधे धरती की कोख तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यालय में पीने के लिए एक आरओ वाटर प्लांट भी लगवाया जाएगा। बैठक के दौरान ही पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती भी मनाई गई। ब्लाक मुख्यालय सभागार में अटल पुस्तकालय एवं वाचनालय में स्थापित भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed