फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

बिजली कटौती से नाराज किसानों का हंगामा

Sat, 28 Aug 2021 07:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
civic
बिछिया पावर हाउस पर प्रदर्शन करते लोकशक्ति किसान यूनियन के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : UNNAO
बिछिया। बिजली कटौती से नाराज बिछिया लोकशक्ति किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पावर हाउस का घेराव कर हंगामा किया। जेई के न मिलने पर दो घंटे बाद पावर हाउस कर्मियों को दो दिन में आपूर्ति में सुधार करने की चेतावनी देकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

बिछिया पावर हाउस से बने फीडर से बिछिया, तौरा, जगवा से चार दर्जन गांव व तीन सैकड़ा मजरों में बिजली आपूर्ति होती है। एक माह से जबरदस्त बिजली कटौती हो रही थी। इससे परेशान होकर बिछिया लोकशक्ति किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सरवन कुमार लोधी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पावर हाउस पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देखकर पावर हाउस कर्मियों ने गेट में अंदर से ताला लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि रात-दिन जबरदस्त बिजली कटौती ने परेशान कर दिया है। 1912 पर शिकायत के बावजूद भी बिजली विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कर्मियों ने जेई जुगराज को फोन पर हंगामे की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से जेई के आने के बाद मामले को हल कराने का आश्वासन दिया। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि सोमवार तक बदहाल बिजली व्यवस्था में सुधार न किया गया तो दही चौकी पुरवा मार्ग पावर हाउस के सामने जाम लगाया जाएगा। इस दौरान किसान यूनियन के अमित कुमार, आशीष कुमार, रामपाल, सुरेशपाल, कमलेश, देशराज, रामभजन, वीरेंद्र्र, बिंदाप्रसाद, अमरनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed