फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

अक्तूबर में शुरू होगा गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण

Tue, 06 Jul 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। योगी सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण अक्तूबर से शुरू होगा। जिला प्रशासन भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई तेजी के साथ पूरी करने में जुटा है।
विज्ञापन

सोमवार को ऑनलाइन मीटिंग के दौरान कार्यदायी संस्था यूपीडा के अधिकारियों ने अक्तूबर से गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू होने की बात कही थी। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा था कि निर्माण से पहले भूमि अधिग्रहण समेत अन्य कार्रवाई पूरी कर ली जाए। किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा जल्द दे दिया जाए, जिससे काम शुरू होने के दौरान कोई विवाद की स्थिति न आए। साथ ही स्थानीयस्तर पर हुए बैनामों व भूमि अधिग्रहण के अब तक दिए गए मुआवजे की भी जानकारी ली थी। अधिकारियों ने बताया था कि एक्सप्रेसवे के लिए 1314 हेक्टेअर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। 1100 हेक्टेअर भूमि का बैनामा कराया जा चुका है। अभी 200 हेक्टेअर का बैनामा होना बाकी है। जमीन के बदले सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है। दावा किया कि किसानों को 468 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। अभी भी 300 करोड़ का भुगतान किया जाना शेष है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने बताया कि भूमि अधिग्रहण और मुआवजे का भुगतान तेजी के साथ कराया जा रहा है। अभी किसी प्रकार की समस्या नहीं आ रही है। उम्मीद है कि इस माह शेष बचे 200 हेक्टेअर के बैनामे भी करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed