{"_id":"60d0ccce8ebc3e2a0469e5aa","slug":"civic-unnao-news-knp6356037118","type":"story","status":"publish","title_hn":"5240 गरीबों को मिलेगी पक्की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5240 गरीबों को मिलेगी पक्की छत
विज्ञापन
उन्नाव। केंद्र सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के लिए जनपद को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लक्ष्य आवंटित कर दिया है। लक्ष्य के अनुसार जिले के 5240 गरीबों को पक्के मकान के लिए सरकार से पैसा मिलेगा।
योजना में कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को पक्के मकान के लिए तीन किस्तों में एक लाख 20 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। लाभार्थी का चयन 2011 की सामाजिक, आर्थिक जनगणना की सूची में शामिल लोगों में से ही किया गया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आवंटित 5240 आवासों में सबसे ज्यादा 618 हिलौली विकास खंड की ग्राम पंचायतों के लिए आवंटित किए गए हैं। दूसरे नंबर पर हसनगंज को 560 और तीसरे नंबर पर नवाबगंज को 525 आवासों का लक्ष्य दिया गया है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक जनार्दन सिंह ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार ब्लाकवार आवासों को आवंटित कर दिया गया है। जल्द ही लाभार्थियों के खातों में पैसा भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास में लाभार्थियाें को तीन किस्तों में 1.20 लाख की धनराशि दी जाती है। इसमें पहली किस्त 40 हजार रुपये, दूसरी किस्त 70 हजार रुपये और तीसरी किस्त के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाते हैं। मनरेगा में 90 दिन की मजदूरी और शौचालयों का अलग पैसा दिया जाता है।
विज्ञापन
-