फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

तीन करोड़ के 46 विकास कार्यों का लोकार्पण

Wed, 16 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
civic
अचलगंज। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने पिछली योजना में क्षेत्र पंचायत निधि से तीन करोड़ की लागत से कराए गए 46 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके बाद विकासखंड सिकंदरपुर कर्ण मुख्यालय पहुंचकर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों से मुलाकात की।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने ब्लाक दफ्तर के सुंदरीकरण, कालोनियों में मरम्मत कार्य और इंटरलाकिंग कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास का ही मेरा लक्ष्य रहा। टाउन एरिया, 100 बेड का अस्पताल, नहरों में पानी लाने का काम किया गया। प्रधानों से कहा कि अब आपको सोचना है कि गांव को नया कैसे बनाएं। शासन द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल पूरे प्रदेश में अपडेट कराई जाएगी। डीएम ने कहा कि प्रधान निगरानी समिति का अध्यक्ष है। इसलिए अन्य सभी सदस्यों के साथ मिलकर अपने गांव को कोरोना से मुक्त एवं स्वच्छ बनाएं। तीसरा महत्वपूर्ण कार्य टीकाकरण का है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगवाएं। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पौधरोपण भी किया। अरुण दीक्षित, आनंद, अजय, शिवाकांत, रज्जन तिवारी, रामबहादुर, रजऊ पांडेय, प्रशांत तिवारी, अमर सिंह, प्रेमशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed