{"_id":"609416fe8ebc3ee9243ed340","slug":"civic-unnao-news-knp6270637128","type":"story","status":"publish","title_hn":"न झाड़ू लगाई और नहीं उठाया कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न झाड़ू लगाई और नहीं उठाया कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मानदेय न मिलने से नाराज आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों ने गुरुवार को न झाड़ू लगाई और न कूड़ा उठाया। चार महीने से बकाया मानदेय भुगतान की मांग करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
कोरोना महामारी के बीच शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई है। पिछले सप्ताह नगर पालिका ईओ ने अध्यक्ष को पत्र भेजकर सफाई हवलदारों व श्रमिकों के गायब रहने की जानकारी देते हुए फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की थी। गुरुवार को शहर के अधिकांश मार्गों और वार्डों में न झाड़ू लगाई और न कूड़ा उठाया गया। आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर बकाया मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग की। राजू, उमेश, शंकर, राहुल, अजय पाल, अमरनाथ व मनीष भारती सहित अन्य ने कहा कि कई महीने से मानदेय न मिलने से परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो रहा है।
नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक संजीव वर्मा लखनऊ में अपने पारिवारिक सदस्य का इलाज कराने के दौरान खुद भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। वहीं दूसरी निरीक्षक भी कोविड से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका ईओ आरपी श्रीवास्तव ने एजेंसी के माध्यम से लगाए गए कर्मचारियों के काम पर न आने की बात को खारिज करते हुए कहा कि सभी को रविवार के बजाय गुरुवार को साप्ताहिक अवकाश दिया गया। सैनिटाइजेशन व सफाई अभियान के कारण रविवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं दिया जा सका था।