फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

अब किसी भी केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे किसान

Thu, 29 Apr 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
civic
अब किसी भी केंद्र पर बेचिए अपना गेहूं
विज्ञापन

क्रासर-
केंद्रों से गांवों के संबद्धीकरण की व्यवस्था खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद में किसानों को सहूलियत दी है। अब किसान किसी भी केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे। उन्हें गेहूं बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
जिले में एक अप्रैल से 68 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू हुई थी। पहले प्रत्येक केंद्र से राजस्व गांवों को संबद्ध किया गया था। इस व्यवस्था में कई गांव 10 से 15 किमी दूर संचालित केंद्र से जुड़ गए थे। इससे किसानों को गेहूं बेचने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ रही थी। अब प्रदेश सरकार ने संबद्धीकरण व्यवस्था समाप्त कर दी है। किसान किसी भी केंद्र पर जाकर अपना गेहूं बेच सकते हैं। प्रभारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रवीन सिंह ने बताया कि केंद्रों से राजस्व गांवों का संबद्धीकरण समाप्त कर दिया गया है। किसान अपने गांव के नजदीक केंद्र पर जाकर अपनी उपज बेच सकेंगे। किसान पहले केंद्र पर जाकर प्रभारी से संपर्क कर लें। फिर प्रभारी द्वारा दी गई तारीख पर केंद्र पर जाकर गेहूं बेच सकते हैं।
विज्ञापन

इंसेट-
कर्फ्यू के दिन शनिवार को भी खुलेंगे केंद्र
विपणन अधिकारी प्रवीन सिंह ने बताया कि साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू के दौरान शनिवार को भी क्रय केंद्र खुलेंगे। केवल रविवार को ही केंद्र बंद रहेंगे। शनिवार को किसान केंद्रों पर जाकर अपना गेहूं बेच सकते हैं। उन्हें रोका नहीं जाएगा। अब तक 2410.20 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। जल्द ही (प्वाइंट आफ पर्चेज) पॉप मशीन भी आने की उम्मीद है। इसके बाद पॉप मशीन से खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed