{"_id":"607dbe758ebc3e245801d2ae","slug":"civic-unnao-news-knp6243631180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू खत्म होते ही उमड़ी भीड़़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू खत्म होते ही उमड़ी भीड़़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शनिवार रात से सोमवार सुबह तक 35 घंटे के कर्फ्यू की मियाद खत्म होते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाजारों, सब्जी मंडी और सड़कों पर भीड़ रही।
सोमवार सुबह 7 बजे के बाद कर्फ्यू की समय सीमा खत्म होने पर सभी बाजार खुल गए। सब्जी मंडी, कपड़ा बाजार और किराना दुकानों सहित सभी प्रमुख बाजारों में भीड़ रही। खरीदारी कर रहे लोग मास्क तो लगाए नजर आए लेकिन आपसी दूरी को नजर अंदाज किए रहे। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल ने कहा कि कोविड नियमों का पालन सभी को करना होगा। रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रात कर्फ्यू और प्रत्येक सप्ताह में 35 घंटे के कर्फ्यू का पालन करने के साथ लोगों को मास्क और सामाजिक दूरी का पालन कराना होगा। नियमों का पालन करके ही इस महामारी से बचा जा सकता है। सभी को अपना, अपने परिवार और आसपास के लोगों का खयाल रखना होगा।
पुलिस ने जिले भर में मास्क की चेकिंग की। इस दौरान बिना मास्क लगाए लोगों का चालान काटकर एक हजार रुपये जुर्माना किया। यातायात प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने अभियान के दौरान मास्क न लगाने पर 1234 लोगों का चालान किया।