फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकार उदासीन

Thu, 31 Dec 2020 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
civic
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिक्षक विधायक राज बहादुर चंदेल का स्वागत - फोटो : UNNAO
उन्नाव। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का स्थापना दिवस राजाशंकर सहाय इंटर कॉलेज में मनाया गया। शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि संगठन की स्थापना 31 दिसंबर 1956 में कानपुर जिले में हुई थी। इसकी बदौलत ही वेतन वितरण अधिनियम व सेवा सुरक्षा प्राप्त की। तदर्थ शिक्षकों को विनियमित न होना उनके साथ विश्वासघात है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकार उदासीन है। इन मुद्दों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी। सरकार नहीं मानी तो बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवस्वरूप त्रिवेदी ने कहा कि संगठन का स्थापना दिवस हम सबके लिये संकल्प दिवस के रूप में है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व सदस्य कमलेशनाथ अवस्थी ने कहा कि शिक्षकों की आन, बान और मर्यादा की रक्षा के लिए हमने जेल यात्राएं भी की। कार्यक्रम में कानपुर से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आरपी अवस्थी, मंडलीय मंत्री डॉ. सत्येंद्र कुमार शुक्ला, प्रदेशीय मंत्री अवधेश कुमार कटियार, कानपुर नगर के जिलामंत्री श्रीनारायण मिश्र, सत्यनारायण, रमेश कुमार गौतम, अजय सिंह, आचार्य सूर्यकांत तिवारी, विकासिनी श्रीवास्तव, कनक शुक्ला, निशी मिश्रा, स्तुति विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिंह, शिवम सिंह, पवन त्रिवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह, निखिल त्रिवेदी, योगेंद्र नंदन चौधरी, करूणेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed