{"_id":"5fdf94ad8ebc3e3e811d1e14","slug":"civic-unnao-news-knp6011214171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक, गलन से कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक, गलन से कांपे लोग
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे के बीच धीमी गति से निकलते वाहन।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव/गंजमुरादाबाद। ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे का कहर भी दिखना शुरू हो गया है। शनिवार की रात से सोमवार सुबह तक भीषण कोहरा गिरा। इससे वाहन रेंगने को मजबूर हुए। वहीं गलन से लोगों के हाड़ कांप गए।
घने कोहरे और धुंध के कारण करीब 10 घंटे तक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सन्नाटा रहा। इक्का दुक्का वाहन ही रेंगकर आवागमन करते रहे। एक्सप्रेस वे पर शनिवार की शाम 6 से रविवार की सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाए रहने से वाहनों की रफ्तार थमी रही। दोपहर बाद कोहरा छंट जाने के बाद ही एक्सप्रेस वे पर वाहन फर्राटा भर सके। किसी अप्रिय घटना के मद्देनजर तैनात रहने वाली पीआरवी पुलिस और यूपीडा की टीम भी एक्सप्रेस वे पर एक किनारे खड़ी रही। एक्सप्रेस वे पर करीब 10 घंटे तक वाहन 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही आवागमन कर सके।
वहीं, भीषण कोहरा और हाड़कपाऊ ठंड ने आम लोगों को घरों में ही दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को घटकर 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस ही बना रहा। हाड़कंपाऊ ठंड से दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा होने लगा है। आवश्यक कार्य से घर से बाहर निकलने वाले लोग ठिठुर रहे हैं। वहीं गर्म कपड़ों की खरीदारी में भी तेजी आ गई है। दोपहर में धूप निकलने पर धवन रोड, स्टेशन रोड, छोटे व बड़े चौराहे पर स्थित दुकानों पर भारी संख्या में लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी करने पहुंचे।