फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

Sat, 12 Dec 2020 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
civic
शहर के धवनरोड पर गर्म कपड़ों की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। घना कोहरा और बादल छाये रहने से 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आई। पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहने से धूप नहीं निकली। मध्यम गति से चली हवा ने ठंड बढा दी। बाजारों में लोग ऊनी कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन

गुरुवार को तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि रात में कोहरे का कहर दिखा था। कोहरे की धुंध सुबह 10 बजे तक छाई रही। आसमान में बादल छाये रहने से तेज धूप नहीं निकल सकी। सूर्यदेव बादलों की ओट से लुकाछिपी करते रहे। 1.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से शुक्रवार को अधिकतम तापमान घटकर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोगों को ठंड बढ़ने का अहसास हुआ। लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंच गए।
विज्ञापन

धवनरोड, स्टेशन रोड, बड़े चौराहे व छोटे चौराहे पर स्थित दुकानों पर भारी भीड़ रही। हालांकि न्यूनतम तापमान में बदलाव न होकर 13 डिग्री सेल्सियस ही बना रहा। उप कृषि निदेशक डा. नंदकिशोर ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने इस हफ्ते आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी दी है। साथ ही 13 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed