{"_id":"5fd267da8ebc3e3ec95ff0ff","slug":"civic-unnao-news-knp5991655167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निजात के लिए कल से हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निजात के लिए कल से हटेगा अतिक्रमण
विज्ञापन
यातायाता कार्यालय में व्यापार मंडल,दुकानदार व ठेलिया दुकानदारों के साथ अतिक्रमण व जाम की समस्या
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए यातायात पुलिस और प्रशासन ने एक बार फिर कवायद शुरू की है। यातायात कार्यालय में दुकानदारों और व्यापारियों के साथ बैठक में यह फैसला लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन की मोहलत दी है। शनिवार को बस स्टेशन से गांधी नगर तिराहा अतिक्रमण हटाया जाएगा। बैठक में फल मंडी व शहर के बीच चल रहे कुछ वाहन अड्डों का स्थान बदलने का निर्णय लिया गया।
यातायात कार्यालय में व्यापारियों के साथ गुरुवार शाम हुई बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल ने व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि फुटपाथ पर ठेलिया व खोमचा दुकानें और पक्की दुकान वालों की ओर फुटपाथ तक कब्जा करने व सड़क पर वाहनों की पार्किंग शहर में जाम की वजह है। फुटपाथ पर लगने वाली फल मंडी में दोनों तरफ ठेले फुटपाथ के पीछे लगाए जाएंगे। फुटपाथ पर स्थाई दुकानदारों द्वारा किया गया कब्जा व अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
बड़ा चौराहा से छोटा चौराहा तक अस्थाई दुकानदारों से दुकान के बाहर फुटपाथ पर अतिक्रमण को हटाकर फुटपाथ खाली कराकर दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग दी जाएगी। स्थाई दुकानों के बाहर लगे छतरी, बांस व बल्ली को भी अवैध मानते हुए हटवाया जाएगा। शहर में जगह-जगह अव्यवस्थित तरीके से लगी होल्डिंग भी हटेंगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों से कहा कि शुक्रवार को सभी अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें।
विज्ञापन
शनिवार को अभियान चलाया जाएगा। सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी ने यातायात प्रभारी प्रदीप कुमार को निर्देश दिए कि शुक्रवार को शहर में मुनादी कराएं और 12 दिसंबर से अभियान की शुरुआत करें। बैठक में किला चौकी प्रभारी सुशील कुमार, सदर चौकी प्रभारी संजीव कुमार, जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव, व्यापार मंडल के अजीत सिंह, संजय शुक्ला, मुन्नू सिंह, महेश गुप्ता, वाईके शुक्ला, इश्तियाक गौरी, सभासद प्रतिनिधि बृजेश पांडेय भी शामिल रहे।
--