{"_id":"5fd2562c8ebc3e3b5c03c2e6","slug":"civic-unnao-news-knp599145689","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीनों से बंद ऊंचाहार एक्सप्रेस 14 दिसंबर से फिर पटरी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीनों से बंद ऊंचाहार एक्सप्रेस 14 दिसंबर से फिर पटरी पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। ऊंचाहार एक्सप्रेस को 14 दिसंबर से बतौर स्पेशल ट्रेन संचालित किए जाने को रेल मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है।
प्रयागराज से चलकर ऊंचाहार व कानपुर होकर चंडीगढ़ के बीच आवागमन करने वाली यह ट्रेन कोविड-19 महामारी की वजह से निरस्त चल रही है।
उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक ट्रेन के परिचालन की सभी तैयारियां पूरी हैं। इसलिए निर्धारित समयानुसार स्पेशल ट्रेन के तौर पर इसका परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन कानपुर से चलकर उन्नाव जंक्शन, बीघापुर, तकिया, रघुराजसिंह, लालगंज व डलमऊ होते हुए प्रयागराज तक का सफर तय करेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मास्क लगाने व परस्पर दूरी बनाए रखने सहित अन्य कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा।