फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

हाईवे पर एक घंटे लगा जाम

Thu, 10 Dec 2020 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
civic
नवाबगंज/सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डंपर चालक के अचानक ब्रेेक लगाने पर प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन की कार डंपर के पीछे चल रही कार से टकरा गई। पीछे चल रही एक प्राइवेट बस भी चेयरमैन की कार में टकरा गई। तीन वाहनों के आपस में टकराने से अफरातफरी मच गई। लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन बाबूराम निषाद गुरुवार शाम कार से लखनऊ-कानपुर हाईवे से होकर अपने गृह जनपद हमीरपुर जा रहे थे। कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सोनिक गांव के पास एक डंपर चालक के अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे चल रही कार डंपर में टकरा गई। इसी बीच कार के पीछे चल रही चेयरमैन की कार भी टकरा गई। लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही प्राइवेट बस पीछे से चेयरमैन की कार में टकरा गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। तीन वाहनों के आपस में टकराने से हाईवे पर जाम लग गया। चेयरमैन को पुलिस ने दूसरी जीप से रवाना किया। इस दौरान हाईवे पर आठ किमी लंबा जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस जाम खुलवा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed