{"_id":"5f8704628ebc3e9bbd5f53f1","slug":"civic-unnao-news-knp5883805194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोषागार में स्टांप खत्म होने से कालाबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोषागार में स्टांप खत्म होने से कालाबाजारी
विज्ञापन
उन्नाव। कोषागार में स्टांप का स्टाक खत्म हो गया है। वेंडर इसका फायदा उठाकर महंगे दामों में बेच रहे हैं। सौ रुपये का स्टांप लोगों को 250 रुपये में दिया जा रहा है। मजबूरी में लोग महंगे दामों में स्टांप खरीदकर अपना काम चला रहे हैं।
वेंडरों को कोषागार से स्टांप नहीं मिल पा रहे हैं। कुछ वेंडर के पास पहले के 10, 20, 50 व 100 रुपये के स्टांप रखे हैं। यह स्टांप वह ब्लैक में बेच रहे हैं। आय, जाति, निवास, चरित्र प्रमाणपत्र व किसान क्रेडिट कार्ड बनाने में आवेदक को हलफनामा (शपथ पत्र) की जरूरत पड़ती है। इस शपथ पत्र को नोटरी दस रुपये की टिकट लगाकर सत्यापित करते हैं। तभी इसे वैध माना जाता है। कोषागार में एक सप्ताह से स्टांप नहीं है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है।
स्टांप खत्म हो गए हैं। कानपुर डिपो से मंगाने का प्रयास किया गया, लेकिन वहां दिक्कत है। स्टांप मुंबई से आने हैं। जिलेवार तिथि निर्धारित की गई है। इसी सप्ताह स्टांप आने की संभावना है।
विज्ञापन
-अखिलेश सोनकर, कोषाधिकारी