फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   City ran in Run for Unity, tribute paid

रन फॉर यूनिटी में दौड़ा शहर, दी गई श्रद्धांजलि

Fri, 01 Nov 2019 07:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:29 AM IST
विज्ञापन
City ran in Run for Unity, tribute paid
शहर में रन फार यूनिटी में दौड़ते स्कूली छात्र-छात्राएं। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई। रन फार यूनिटी में डीएम की अगुवाई में अधिकारियों, व्यापारी, राजनीतिक दलों के लोगों के अलावा विभिन्न संगठनों के लोग और आम शहरी शामिल हुए। गांधी नगर तिराहे से शुरू हुई दौड़ हरदोई पुल पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अखंडता दिवस पर गुरुवार सुबह गांधीनगर तिराहे पर ‘रन फार यूनिटी’ को सदर विधायक पंकज गुप्ता व डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में एसपी एमपी वर्मा, एडीएम राकेश कुमार, डीआईओएस राकेश कुमार सहित सैकड़ों शहर वासियों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया। शहर के लाल बहादुर शास्त्री पार्क में डीएम ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पूरे जीवन समाज को एक माला रूपी भावना से जोड़ने का कार्य किया। दमनकारी नीतियों को समाप्त करने के साथ ही लगान वसूली बंद करने और देश की रियासतों को एक साथ जोड़ने का काम किया। सदर विधायक ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल अखंड भारत का सपना देखा था। जो अब साकार हुआ है।
विज्ञापन

देश में एक संविधान और एक ध्वज होगा। इसके बाद डीएम ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया गया। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट राकेश गुप्ता, सभासद ब्रजेश पांडेय भी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में एसपी एमपी वर्मा ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। यहां सभी को राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मनोहर नगर निवासी आशुतोष सिन्हा के आवास पर सरदार पटेल की जयंती से मनाई गई। आयोजक आशुतोष ने चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान रमेशचंद्र बाजपेई, डा. वीके सक्सेना, नागेंद्र सिंह, श्रीनारायण बाजपेयी, उमाकांत, देशराज, शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, रमेश कुर्मी, राजेश पटेल, एसपी सिंह उपस्थिति रहे। संचालन अशोक कुमार बाजपेई ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed