फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   City cowshed starts, will be able to keep 15 cattle

नगर की गोशाला शुरू, रखे जा सकेंगे 15 मवेशी

Thu, 23 Jul 2020 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
City cowshed starts, will be able to keep 15 cattle
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। मवेशियों के लिए कस्बे में बनाई गई मिनी गोशाला की शुरुआत गुरुवार से कर दी गई। इस गोशाला में 15 मवेशियों को रखा जा सकेगा। मालूम हो कि निर्माणाधीन कान्हा गोशाला में बजट की कमी से काम रुका हुआ है। पहले दिन नगर के राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी डा. राहुल सचान ने 8 गोवंशों की टैगिंग की।
विज्ञापन

नगर में गोशाला न होने से मवेशी फसलों को नष्ट करने के साथ ही सड़कों पर हादसों का कारण बन रहे थे। इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अक्षत वर्मा ने ईओ को नगर में एक छोटी गोशाला का निर्माण कराने को कहा था। जिसके मद्देनजर नगर में नर्मदेश्वर मंदिर के पास एक छोटी गोशाला का निर्माण कराया गया। इसमें कुल 15 गोवंशों को रखा गया है। इस गोशाला में टिनशेड रखवाने के साथ फर्श बनवाई गई है। पेयजल के लिए सबमर्सिबल लगवाया गया है। भूसे के लिए कमरा बनवाने के साथ बिजली की व्यवस्था कराई गई है। गोसेवक सियाराम को गोवंशों की सेवा के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन

ईओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि जब तक कान्हा गोशाला का निर्माण कराकर संचालन शुरु नहीं हो जाता इसका संचालन शुरू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed