{"_id":"609980d88ebc3e8dc1318fad","slug":"chunav-unnao-news-knp6277361105","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके सिर होगा ताज फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसके सिर होगा ताज फैसला आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। रिक्त सीटों पर हुए प्रधान पद के चुनाव की आज मतगणना होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। मतगणना की उल्टी गिनती शुरू होने से प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 26 अप्रैल को हुए मतदान से पहले 11 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के उम्मीदवारों की मौत हो गई थी। जिसके बाद इन पंचायतों में प्रधान पद का चुनाव रद्द कर दिया गया था। इन रिक्त सीटों पर रविवार को मतदान हुआ था।
अब मंगलवार को मतगणना होनी है। जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी होने की बात कही है। रिक्त सीटों पर 65 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटों की गिनती ब्लाक कार्यालयों में बनाए गए केंद्र पर ही होगी। प्रत्याशी के साथ एक एजेंट को पास दिया गया है।
विज्ञापन
मतगणना में लगाए गए कार्मिकों को सुबह 8 बजे केंद्र पर हर हाल में पहुंचने के आदेश हैं। केंद्र पर हर हाल में कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। केंद्र के बाहर कोविड हेल्प डेस्क लगाई जा रही है। यहां से ही कार्मिक, प्रत्याशी व एजेंट को जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। यदि किसी में कोविड के शुरुआती लक्षण नजर आएंगे तो उसे केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।