फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Child Welfare Committee issued notice to police and sought response

Unnao News: बाल कल्याण समिति ने पुलिस को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Wed, 28 Aug 2024 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Child Welfare Committee issued notice to police and sought response
उन्नाव। एसपी कार्यालय के पास किशोरी से हुए दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को पीड़िता किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष उपस्थित हुई। पीड़िता के ताई के साथ रहने की इच्छा जताने पर उसे ताई के सुपुर्द किया गया। वहीं बाल कल्याण समिति ने पुलिस को नोटिस देकर किशोरी के साथ हुई घटना की सूचना देर से देने पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी और उसका भाई शहर के कचहरी व आसपास घूमकर पानी के पाउच बेचते थे। 17 अगस्त को दोनों भाई-बहन एसपी कार्यालय के पास कचहरी के सामने चाय के ठेले के पास पड़ी बेंच पर सो गए थे। इसी दौरान किशोरी से चाय दुकानदार केवटा तालाब बस्ती निवासी शैलेंद्र सिंह ने दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराकर दुकानदार पर पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। पूरे मामले का बाल कल्याण समिति ने संज्ञान लिया और सही समय पर सूचना न देने पर पुलिस से नाराजगी जताई। वहीं, ताई के साथ रह रही किशोरी को मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। जहां किशोरी ने अपनी ताई के साथ ही गांव में रहने की बात कही। इस पर बोर्ड ने उसे ताई के साथ भेज दिया। साथ ही एक सप्ताह बाद फिर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मामले में लगातार लापरवाही बरत रही पुलिस को नोटिस जारी किया है। बाल संरक्षण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि किशोरी को ताई के साथ ही भेजा गया है। एक सप्ताह बाद बुलाया गया है। वहीं, घटना में कोतवाली पुलिस की ओर से देर से जानकारी दिए जाने के कारण नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। पूछा गया है कि आखिर घटना की सूचना 24 घंटे के भीतर क्यों नहीं दी गई।
----------------------------

मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेगी दुष्कर्म पीड़िता को सहायता
उन्नाव। बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव की दुष्कर्म पीड़िता को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। इसके अलावा, रानी लक्ष्मीबाई योजना से भी शासन द्वारा अनुमन्य राशि दी जाएगी।
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने 23 अगस्त को बच्ची को जन्म दिया था। समय पूर्व प्रसव होने से नवजात बच्ची की 25 अगस्त को मौत हो गई थी। गर्भपात को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल वाद में दिए गए आदेश के बाद जिला प्रशासन पीड़िता की दवा सहित अन्य खर्चे वहन कर रहा है। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि पीड़िता को रानी लक्ष्मीबाई योजना के माध्यम से शासन द्वारा दी जाने वाली राशि दिलाई जाएगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री राहत कोष से भी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बताया कि पुलिस को जल्द कार्रवाई करके रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर ही सहायता राशि दिलाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed