फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Child Protection Commission members arrived at the student conference

Unnao News: छात्र समागम में पहुंचे बाल संरक्षण आयोग के सदस्य

Sat, 30 Sep 2023 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Child Protection Commission members arrived at the student conference
असोहा। ब्लाक क्षेत्र के कालूखेड़ा स्थित पीएलकेपी इंटर कालेज में छात्र समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे राज्य बाल सरंक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी ने कालेज से पूर्व में पढ़े हुए छात्रों से मुलाकात कर उनके अनुभव के विषय में जाना। साथ ही कालेज का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन

कालेज के प्रधानाचार्य त्रिभुवन कुमार ने बताया कि यह कालेज 1947 में बना था। कालेज में वर्तमान समय में 12 सौ से अधिक छात्र हैं। जबकि कालेज में बने 16 कमरों में से सात कमरे जर्जर हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई में असुविधा हो रही है। सदस्य श्याम त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान डीआईओएस एसपी सिंह व वेद प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसके बाद सदस्य बीघापुर थाना क्षेत्र की चौकी निबई के एक गांव पहुंच कर दुष्कर्म का शिकार होने से गर्भवती हुई नाबालिग किशोरी व उसके पिता से मुलाकात की। उन्होंने मौके पर मौजूद थाना प्रभारी को घटना में पीड़िता द्वारा बताए गए आरोपी के दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही परिवार को सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपाठी ने बताया पीड़िता ने दो युवकों के सहयोग से अपने साथ दुष्कर्म की बात उन्हे बताई है उन्होंने मौके पर मौजूद थाना प्रभारी को पीड़िता द्वारा बताए गए अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। सदस्य ने बताया कि उन्होंने परिवार तथा पीड़िता को सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed