फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Chief Minister may come to inaugurate Rao Saheb's statue

Unnao News: राव साहब की प्रतिमा का लोकार्पण करने आ सकते हैं मुख्यमंत्री

Tue, 26 Sep 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister may come to inaugurate Rao Saheb's statue
बीघापुर। तहसील क्षेत्र के डौंडियाखेड़ा में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार दोपहर सीडीओ ने गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। साथ में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डौंडियाखेड़ा में राजा राव राम बक्स सिंह किला परिसर में स्थापित राजा रावराम बक्श सिंह की घोड़े पर सवार प्रतिमा का लोकार्पण किया जाना है। राजा राव रामबक्स स्मारक समिति द्वारा नौ अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रतिमा का लोकापर्ण कराने की बात कह रही है। इसके लिए समिति उन्हें आमंत्रित भी कर चुकी है। मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किए जाने की संभावनाओं को लेकर सीडीओ ऋषिराज ने बीडीओ सुमेरपुर संध्या रानी तथा पीडब्ल्यूडी के एसडीओ व अभियंता डौंडियाखेड़ा पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। हेलीपैड बनाने को लेकर पीडब्लूडी के मौजूद अधिकारियों से चर्चा की। राव साहब की मूर्ति लंबे समय से लोकार्पण की बाट जोह रही है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिमा का उद्घाटन कराए जाने को लेकर लंबे समय से स्मारक समिति की ओर से कवायद की जा रही है। निरीक्षण के समय अजय पाल सिंह, श्याम, शिवसागर पासवान,लाला राजपूत, श्याम बाबू साहू व शैलेंद्र प्रताप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed