फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cheating of 2.50 lakhs from a young man in the name of getting a job in the Air Force

Unnao News: वायुसेना में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 2.50 लाख की ठगी

Tue, 30 May 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cheating of 2.50 lakhs from a young man in the name of getting a job in the Air Force
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवाबगंज। वायुसेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पड़ोसी युवक ने 2.50 लाख रुपये ठग लिए। नियुक्ति पत्र फर्जी होने की पुष्टि हुई तो ठगी का पता चला। पीड़ित अजगैन कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया है। पुलिस ने जांच शुरू करी दी है।
अजगैन कोतवाली और कस्बा निवासी सनीकुमार सिंह की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि पड़ोसी युवक ने जनवरी 2022 में एयरफोर्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.50 लाख रुपये लिए थे। पंजीकरण के नाम पर एक लाख रुपये पहले ले लिए थे। 1.50 लाख रुपये अप्रैल 2022 लिए। इसके बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं दिया।
विज्ञापन

काफी कहासुनी के बाद नियुक्ति पत्र दिया उसकी जांच कराई गई तो अधिकारियों ने फर्जी बताया। पीड़ित के मुताबिक युवक खुद को एयरफोर्स में अधिकारी बताता है। इस फर्जीवाड़े में उसके दो रिश्तेदार भी शामिल रहते हैं। नियुक्ति पत्र फर्जी होने का पता चलने पर जब युवक के घर गया तो वहां ताला बंद मिला। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। पीड़ित के अनुसार कई और लोगों से ठगी की जानकारी हुई है। निरीक्षक डीडी सिंह ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article