फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CHC worker dies in road accident

युवक की हादसे में मौत

Tue, 21 Dec 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
CHC worker dies in road accident
चकलवंशी। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन थाना क्षेत्र के बारीथाना चौराहे पर सीएचसी कर्मी का शव सड़क पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। जेब में मिले मोबाइल से मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने सड़क हादसे में मौत की बात कह शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरांय निवासी प्रकाश (48) को बांगरमऊ सीएचसी में पिता की जगह नौकरी मिली थी। काफी समय तक निलंबित रहने के बाद करीब एक साल पहले ही वह बहाल हुआ था। सोमवार सुबह वह लखनऊ दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर में उसका शव आसीवन थाना क्षेत्र के बारीथाना चौराहे के पास सड़क पर क्षत-विक्षत हालत में मिला।
विज्ञापन

एसओ अनुराग सिंह ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल से संपर्क किया। मौके पर पहुंचे माधव ने शव की पहचान छोटे भाई प्रकाश के रूप में की। माधव सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर के करीबी बताए जाते हैं। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। विधायक बंबालाल भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश की मौत हादसा है या और कुछ, इसका पता लगाने के लिए एसपी ने स्वॉट टीम को लगाया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाल रही है। एसओ अनुराग सिंह ने बताया कि किसी वाहन की चपेट में आने से मौत की आशंका है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं प्रकाश की मौत से बेटी सोनी, सोनम, मांशी, शीतल, बेटा अनिकेत व पत्नी सविता का रो-रोकर बुरा हाल है।

बांगरमऊ। प्रकाश के चार बेटियां व एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। तीसरी बेटी की शादी 13 दिसंबर को व चौथी बेटी शीतल की शादी 20 जनवरी को है। विधायक भी घर पहुंचे और बिलख रहे परिजनों को सांत्वना देते रहे। नानामऊ घाट में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विधायक के अलावा नगर पालिका चेयरमैन इजहार खां गुड्डू, दिलीप त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed