फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   championship,gold,khushi

राजमिस्त्री की बेटी ने पैदल चाल में जीता स्वर्ण पदक

Sat, 21 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
championship,gold,khushi
पैदल चाल में स्वर्ण पदक जीतने वाली रागिनी के साथ मौजूद जिला क्रीडा अधिकारी अनीता व अन्य। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कानपुर में हुई दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद की रागिनी
विज्ञापन

ने 10 किमी पैदल चाल में स्वर्ण पदक हासिल किया। रागिनी के पिता राज मिस्त्री हैं। बिना संसाधन अपने हौसले और मेहनत से रागिनी ने अपने पहले ही प्रयास में उपलब्धि हासिल की है।
कानपुर के ओएएफ मैदान में उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा 16 व 17 मई को दो दिवसीय 55 वीं उत्तर प्रदेश स्टेट एनुअल अंडर -20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजित हुई। इसमें मैकुआ खेड़ा गांव निवासी 17 वर्षीय रागिनी ने 10 किमी पैदल चाल में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

रागिनी ने बताया कि उनके पिता एक राजमिस्त्री हैं। मां पूनम गृहणी हैं। वह एक भाई व तीन बहनों में सबसे छोटी है। रागिनी जनपद के दीनदयाल स्पोट्स स्टेडियम से प्रशिक्षण ले रही हैं। वहीं रागिनी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए कोच आमिर खान व साबरीन से खेल की बारीकियां सीख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रागिनी का अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करना है। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता ने बताया कि जब भी स्टेडियम के खिलाड़ी पदक हासिल करते हैं तो खुशी होती है। वह अपने साथ साथ जिले का भी नाम रोशन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed