फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CEO of UPDA inspected the land marked for Industrial Corridor Phase 2

Unnao News: यूपीडा के सीईओ ने देखी औद्योगिक गलियारे फेज दो के लिए चिह्नित भूमि

Fri, 29 Aug 2025 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
CEO of UPDA inspected the land marked for Industrial Corridor Phase 2
फोटो-29-सराय कटियान औद्योगिक गलियारे फेज दो के लिए चिह्नित भूमि की जानकारी लेते यूपीडा सीईओ। स्
सोनिक (उन्नाव)। औद्योगिक गलियारे फेज-2 के लिए चिह्नित भूमि का यूपीडा के सीईओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों के आवागमन के लिए प्रस्तावित रास्ते को भी देखा। साथ ही अधिकारियों से जानकारी भी ली।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे फेज-1 के लिए सराय कटियान में 132 हेक्टेयर भूमि में काम शुरू हो गया है। अब तक यहां पर पोलैंड की कैनपैक ने 65 एकड़ व यूएई की एक्वाकल्चर ने 50 एकड़ भूमि पर उद्यम स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है। उद्यमियों के बढ़ते रुझान को देखते हुए शासन ने 116 हेक्टेयर में कॉरिडोर फेज-2 का निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 30 जून को तत्कालीन मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने औद्योगिक गलियारे का निरीक्षण कर डीएम गौरांग राठी को फेज दो के लिए भूमि का प्रबंध करने के निर्देश दिए थे। जिस पर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने क्षेत्रीय लेखपाल संजय शुक्ला को मौके पर भेजकर भूमि का सर्वे कराया था।
विज्ञापन

गुरुवार को यूपीडा के मुख्य कार्यपालक चुनकू राम पटेल, एसडीएम ऋचा सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और फेज दो के लिए चिन्हित की गई भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉरिडोर में आवागमन के लिए प्रस्तावित मार्ग को भी देखा। एसडीएम ऋचा सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर औद्योगिक गलियारा फेज दो का निर्माण किया जाना है। गुरुवार को मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया गया। साथ ही उद्यमों में पहुंचने वाले सुगम रास्ते का भी जायजा लिया गया है। इसको लेकर जल्द ही आगे के दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed