फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   central team inspected village

केंद्रीय टीम ने जाना ग्रामीणों का हाल

Sat, 03 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 03 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
central team inspected village
टीम ने लिया हाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

केंद्रीय योजनाओं की हकीकत परखने टीकरगढ़ी गांव पहुंची नेशनल लेवल मॉनीटर (एनएलएम) मोहंतीरमन ने ग्रामीणों से मिलकर उनका रहन-सहन जाना। इस दौरान गांव में केंद्रीय विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से विस्तृत बातचीत की और उनसे समस्याएं पूछी।

विज्ञापन

एनएलएम मोहंतीरमन ने शुक्रवार सुबह 10 बजे से विकासभवन सभागार में बैठक की। इस दौरान केंद्रीय योजनाओं मनरेगा, इंदिरा आवास, पेंशन, पेयजल, एनआरएलएम समेत अन्य की समीक्षा की और प्रगति की जानकारी हासिल की। यहां पर मौजूद सीडीओ संजीव सिंह व परियोजना निदेशक डीआरडीए रामकृपाल चौधरी ने उन्हें योजनाओं की प्रगति के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। इसके बाद वह सांसद के गोद लिए गांव टीकरगढ़ी पहुंची। उनके साथ जिला विकास अधिकारी एनबी सविता मौजूद रहे। वह गांव में चौपाल लगाकर जनता से सीधे रूबरू हुई। उन्होंने ग्रामीणों ने केंद्रीय योजनाओं के बारे में पूछा। गांव में प्रदूषण की जानकारी ली। उनके रहन-सहन के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद एनएलएम ने केंद्रीय योजनाओं इंदिरा आवास, पेयजल, मनरेगा, पीएमजीएसवाई का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही पेंशन व अन्य योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों से सीधे पूछताछ भी की। पीडी ने बताया कि पांच दिन तक वह हसनगंज, बीघापुर, बिछिया व बांगरमऊ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर योजनाओें का स्थलीय सत्यापन करेंगी। शनिवार को वह हसनगंज विकासखंड के दो गांवों में जा सकती हैं।  
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव का नामांकन आज से
बीघापुर (उन्नाव)। बीघापुर तहसील बार संघ के चुनाव में गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है। तहसील सभागार में शुक्रवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक में विवाद बढ़ता देख पूर्व अध्यक्ष सर्वेश प्रताप सिंह व चंद्रकांत बैठक छोड़ कर चले गए। गहमागहमी के बीच नई तारीखें तय हुईं। नामांकन तीन व पांच सितंबर को होगा। नामांकन पत्रों की जांच सात व नौ सितंबर को चुनाव होगा। तेज कुमार को  चुनाव अधिकारी सर्वसम्मति से बनाया गया। बैठक में सुरेश पटेल, शेर बहादुर, आशुतोष सिंह, राकेश प्रताप सिंह, मोहन लाल यादव, विवेक मोहन, देशराज यादव, प्रभात सिंह, अमरनाथ बाजपेई भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed