फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cdo will do clster enquiry

क्लस्टर आवंटन की जांच करेंगे सीडीओ

Tue, 21 Jun 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
cdo will do clster enquiry
उन्नाव। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को क्लस्टर (गांवों का समूह) आवंटित करने में मानकों का उल्लंघन करने की शिकायतें मिलने के बाद इसकी जांच सीडीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले में 1040 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 209 में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की तैनाती है। इसके सापेक्ष 252 क्लस्टर बनाए गए हैं। पंचायत सचिवों की संख्या के अनुसार क्लस्टर आवंटित किए गए हैं जबकि शेष 43 का आवंटन दो व उससे अधिक सचिवों को दिया गया है। जिन सचिवों को दो क्लस्टर मिले हैं, उनमें कई ऐसे हैं जिनके बीच की दूरी ज्यादा है।
विज्ञापन

इसके अलावा चहेतों को पांच से छह गांव दे दिए गए। कुछ को दो से तीन गांव ही आवंटित किए गए। डीपीआरओ निरीश चंद्र साहू ने इसमें रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (आरएसएसी) की गलती बताई। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर डीएम रवींद्र कुमार ने सीडीओ दिव्यांशु पटेल को जांच में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइन न करने वाले सचिवों पर सख्ती
क्लस्टर आवंटन के बाद भी सचिवों के ज्वाइन न करने के मामले में निदेशक पंचायतीराज अनुज कुमार झा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने डीपीआरओ को पत्र जारी करके निर्देश दिए हैं कि सचिवों की क्लस्टर में उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। इसमें लापरवाही बरतने वाले सचिवों पर कार्रवाई भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed