{"_id":"62a789e97e187c4cae2d31ac","slug":"cctv-footege-shows-robbers-car-unnao-news-knp702205816","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज में दिखी लुटेरों की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी फुटेज में दिखी लुटेरों की कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। किसान को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों की कार दिख रही है।
अचलगंज थाना क्षेत्र के मैनहा गांव निवासी रामविलास कुशवाहा शनिवार शाम कानपुर जाने के लिए सिकंदरपुर कर्ण में वाहन के इंतजार में खड़े थे। बीघापुर की ओर से आ रही कार चालक ने उन्हें कानपुर तक छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया। कार में पहले से बैठे दो लोगों ने ताजपुर नौबस्ता के पास रामविलास को पीटना शुरू कर दिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी और 5,150 रुपये लूट लिए। मोबाइल की बैटरी खंती में फेंक दी और सुनसान जगह पर कार रोककर उन्हें धक्का दे दिया था।
रामविलास की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को जांच के दौरान अचलगंज कस्बा चौराहा पर आडीबीआई बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखी कार को पीड़ित ने लुटेरों का बताया है। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
कबाड़ गोदाम में चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर
पुरवा। नगर के मोहल्ला वजीरगंज निवासी आजाद खान ने पुलिस को बताया कि मौरावां मार्ग पर दुर्गापुर गांव में उसका कबाड़ गोदाम है। दो दिन पहले वह बदायूं गया था। सोमवार को लौटकर आया तो स्क्रैप गायब था। सीसीटीवी कैमरे में चोर ताला तोड़ते हुए व कबाड़ ले जाते दिख रहे हैं। उसने लगभग आठ हजार का माल पार होने की बात कही है। पुलिस ने जांच कर जल्द खुलासे का भरोसा दिया है। (संवाद)