फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CBSE students in Intermediate dominated

सीबीएसई इंटरमीडिएट में छात्रों का दबदबा

Sun, 22 May 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 22 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
CBSE students in Intermediate dominated
एवीएम में सेल्फी लेती सफल छात्राएं, - फोटो : अमर उजाला
 सीबीएसई( केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड) इंटरमीडिएट के  परीक्षा परिणाम में छात्रों का जलवा  रहा। आदर्श विद्या मंदिर के छात्र अविचल तिवारी ने 95.6 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। इसी स्कूल के छात्र प्रतीक सिंह व केंद्रीय विद्यालय की छात्रा ऐश्वर्या सिंह 95 फीसदी अंक लाकर जिले में दूसरे स्थान पर रहे। केेंद्रीय विद्यालय के छात्र अभिषेक सिंह ने  94 फीसदी अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। टॉपरों क ा सपना वैज्ञानिक व आईएएस बनने का है। नतीजे आने के बाद छात्र छात्राएं खुशी से झूम उठेे। इन्होंने यादगार बतौर सेल्फी लीं। परिजनों ने इनका मुंह मीठा कराकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन



अविचल ने अंग्रेजी में 97, हिंदी में 95, गणित में 95, फिजिक्स में 95 व फिजिकल एजुकेशन में 96 अंक हासिल किए हैं। अविचल को यह सफलता चार घंटे की कड़ी मेहनत से मिली है। अविचल आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं। इनका सपना इसरो में जाने का है। अविचल सफलता का श्रेय पिता स्वर्गीय 
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय की छात्रा ऐश्वर्या सिंह ने  95 फीसदी अंक पाए हैं। ऐश्वर्या सिंह ने अंग्रेजी में 98, फिजिक्स में 95, केमेस्ट्री में 95, हिंदी में 94 व गणित में 93 अंक हासिल किए हैं। इन्हें यह सफलता आठ घंटे की पढ़ाई से मिली है। इनका  सपना आईएएस बनने का है। वाद-विवाद व भाषण प्रतियोगिताओं में
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श विद्या मंदिर के छात्र प्रतीक सिंह ने फिजिकल में 90, अंग्रेजी में 96, फिजिक्स में 95, केमेस्ट्री में 99, हिंदी में 95 अंक हासिल किए हैं। प्रतीक का आईआईटी मेंस में चयन हो गया है। अब यह एडवांस की तैयारी कर रहे हैं। पिता श्याम सुंदर सिंह वकील हैं ।  माता मंजू सिंह गृहणी हैं। प्रतीक स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते हैं। क्रिकेट खेलने के साथ ही क्रिकेटर विराट कोहली  इनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं।  


जिले में तीसरे स्थान पर रहे केंद्रीय विद्यालय के छात्र अभिषेक यादव ने 94 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अभिषेक को गणित में 95, केमेस्ट्री में 95, फिजिक्स में 93, हिंदी में 97 व अंग्रेजी में 90 अंक मिले हैं। इन्हें यह सफलता छह घंटे की पढ़ाई से हासिल हुई है। यह आईएएस बनना चाहते हैं। यह सफलता का श्रेय मात-पिता व गुरुजनों को देते हैं। इन्हें क्रिकेट खेलना पसंद है।



फतेहपुर चौरासी के काली मिट्टी में संचालित नवोदय विद्यालय के छात्र उत्कर्ष कुशवाहा ने 93.2 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। उत्कर्ष को अंग्रेजी में 95, कंप्यूटर साइंस में 95, फिजिक्स में 94, केमेस्ट्री में 95 व गणित में 87 अंक मिले हैं। पिता रामायन सिंह कोऑपरेटिव में वाहन चालक हैं। मां राजवती देवी गृहणी हैं। यह आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed