फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cbi team arrested bank manager in bribe case

सीबीआई ने बैंक मैनेजर को घूस लेते पकड़ा

Thu, 08 Sep 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
cbi team arrested bank manager in bribe case
नवाबगंज। किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर 10 हजार रुपये घूस लेते आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की महिला प्रबंधक को सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के मिश्रापुर गांव निवासी पूरन लोधी ने दो माह पहले आशाखेड़ा गांव स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैक में दो लाख रुपये केसीसी के लिए आवेदन किया था। महीनों चक्कर लगाने के बाद भी बैंक मैनेजर पुष्पलता सिंह ने केसीसी स्वीकृत नहीं किया। बैंक के कुछ कर्मियों ने 10 हजार रुपये घूस की मांग की। इस पर पूरन ने परिचित के माध्यम से सीबीआई की लखनऊ एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों से संपर्क किया और पूरी जानकारी दी। बुधवार दोपहर पूरन रुपये लेकर पहुंचा लेकिन मैनेजर ने बैंक बंद होने तक बाहर इंतजार करने को कहा।
विज्ञापन

शाम को बैंक बंद होने के बाद मैनेजर कार से निकलीं और एक स्कूल के पास पूरन को बुलाकर कार में बैठा लिया। जैसे ही पूरन ने शाखा प्रबंधक को नोट की गड्डी थमाई चार गाड़ियों पर सवार सीबीआई की 12 सदस्यीय टीम ने मैनेजर को घेर लिया और नोटों की गड्डी सहित दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम मैनेजर को लेकर वापस बैंक पहुंची और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र के बाबू बनारसी दास क्षेत्र की निवासी पुष्पलता सिंह सात माह से इस बैंक में मैनेजर हैं। बैक के क्षेत्रीय प्रबंधक बीडी पांडेय ने बताया कि सीबीआई की सूचना पर वह बैंक गए थे। सोहरामऊ एसओ अमित सिंह ने बताया कि देर रात तक जांच जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed