फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cash was robbed from farmer and his son, thrown from moving car

किसान व उसके बेटे से नगदी लूटे, चलती कार से फेंका

Mon, 09 Mar 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cash was robbed from farmer and his son, thrown from moving car
बांगरमऊ कोतवाली में कार की जांच करते कोतवाल श्याम कुमार पाल। - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ(उन्नाव)। एटीएम से रुपये निकालकर घर लौटने के लिए सवारी वाहन का इंतजार कर रहे पिता-पुत्र को कार सवार लोगों ने गंतव्य तक छोड़ने की बात कह बैठा लिया और रास्ते में 21 हजार लूटकर चलती कार से फेंक दिया। पीछे से आ रही दूसरी कार चालक की मदद से पिता-पुत्र ने पीछा कर लुटेरों की कार को रोक लिया। इस दौरान अन्य लुटेरे भाग निकले, जबकि कार चालक व एक अन्य को लोगों की मदद से कार सहित पकड़ लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर व घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हीराखेड़ा गांव निवासी किसान खुशीराम अपने बेटे विष्णु कुमार के साथ सोमवार को हफीजाबाद गांव स्थित बैंक में रुपये निकालने गया था। बैंक बंद होने से खुशीराम ने बेटे की मदद से एटीएम के जरिए 21 हजार रुपये निकाले। खुशीराम में पैंट की जेब में रुपये रखे और बेटे के साथ घर जाने के लिए हफीजाबाद चौराहा पर खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगा। इसी दौरान पीछे से आई एक सफेद रंग की कार के चालक ने पिता-पुत्र को बांगरमऊ तक छोड़ने की बात कह कार में बैठा लिया। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर डिग्री कॉलेज के सामने कार सवार चार लुटेरों ने किसान से 21 हजार की नगदी लूट ली और धक्का देकर कार से नीचे गिरा दिया। किसी तरह एक बाइक सवार से मदद लेकर पिता-पुत्र बांगरमऊ के नानामऊ तिराहा पर उतरे। इसी दौरान पिता-पुत्र को लुटेरों की कार हरदोई की ओर जाती दिखी।
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने पीछे से आ रही कार को हाथ देकर रुकवाया और आपबीती सुना कार को पकड़ने की बात कही। कार सवार ने पिता-पुत्र को बैठाकर लुटेरों की कार का पीछा किया। लखनऊ रोड चौराहे पर कार चालक ने लुटेरों की कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इसी बीच दो लुटेरे कार से उतरकर भाग निकले। जबकि चला रहे युवक व उसके एक अन्य साथी को किसान व उसके बेटे ने भीड़ की मदद से पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल श्यामकुमार पाल ने बताया कि कार फर्रुखाबाद रजिस्ट्रेशन नंबर की है। पीड़ित की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपियाें से पूछताछ की जा रही है। अन्य भाग गए हैं। आरोपी के पास 21 हजार नगद व एक तमंचा बरामद हुआ है। गिरफ्तार दोनों युवक करन कंजर पतसैनी हरदोई निवासी व रितेश भारद्वाज शमशाबाद निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed