फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   carpainter died in accident

वाहन की टक्कर से बढ़ई की मौत

Thu, 11 Aug 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
carpainter died in accident
सोनिक। काम पर जा रहे बढ़ई की उन्नाव-पुरवा मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका शव खंती में पड़ा मिला। बाइक भी पास में पड़ी थी। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद पत्नी ने उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

शहर के पूरन नगर मोहल्ला निवासी प्रेमशंकर (40) बुधवार सुबह काम पर जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। सुबह करीब दस बजे लोगों ने दही थानाक्षेत्र के तारगांव के पास सड़क किनारे खंती में एक युवक का शव और बाइक पड़ी देखी।
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। देर शाम मृतक की पत्नी संगीता कोतवाली पहुंची। पुलिस के साथ पोस्टमार्टम हाउस जाकर पति प्रेमशंकर का शव होने की पुष्टि की। एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की जान गई, साथी घायल
बीघापुर। अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक की वाहन की टक्कर से मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

बिहार थाने के गांव उचवा निवासी प्रमोद (35) गांव के ही आदित्य (20) के साथ एक परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने बक्सर घाट जा रहा था। बिहार-बक्सर मार्ग पर जगतपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। जबकि आदित्य का इलाज चल रहा है। प्रमोद खेती करता था। मृतक की मां चंद्रकली, पत्नी शीला व पुत्री कोमल, अमिता व छह साल का बेटा रवि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed