फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Car roamed in hot spot area for hours, police got inking after noon

हॉट स्पॉट एरिया में घंटों घूमी कार, पुलिस को दोपहर बाद लगी भनक

Fri, 17 Apr 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Car roamed in hot spot area for hours, police got inking after noon
शहर के छोटा चौराहा पर लगा बैरियर। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सील किए गए शहर के एक किमी के क्षेत्र में तैनात पुलिस की सुरक्षा में कार सवार लोगों ने सेंध लगा दी। घरों में रह रहे लोगों में आक्रोश के बाद पुलिस पहुंची लेकिन तबतक सवार कार जा चुके थे। घटना के बाद पुलिस ने 11 स्थानों पर और बैरियर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब दस बजे एक कार सील किए गए क्षेत्र काफी देर तक इधर-उधर घूमती रही। कार में कई युवक सवार थे। लोगों ने इसकी शिकायत की तो पुलिस पहुंची। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी कार का कहीं पता नहीं चला। सीओ सिटी ने बताया कि कार हाईवे से आने वाले किसी रास्ते से होकर हॉट स्पॉट क्षेत्र में पहुंच गई। बताया कि हाईवे से हॉट स्पॉट तक के सभी रास्तों को बंद कराया जा रहा है। अब 19 के बजाए 30 जगहों पर बैरीकेडिंग व बैरियर लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी जवान भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

शहर में अचलगंज तिराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, धवन रोड, नगर पालिका तिराहा, शाहगंज, सदर चौकी के सामने, भूरीदेवी जाने वाले मार्ग, हरदोई ओवर ब्रिज, मोतीनगर से कृष्णानगर मार्ग, मंडी परिषद, छिपियाना तिराहा, बुधवारी, जामा मस्जिद, तालिब सरांय, भरत मिलाप के सामने वाली गली, कचहरी गेट के पास, कब्बाखेड़ा तिराहा, प्रकाश गेस्ट हाउस के सामने, हुसैन नगर बैरियर, गदनखेड़ा चौराहा, पीडीनगर भव्य शिखा नर्सिंगहोम वाली गली, हिरननगर कुआं वाली गली, रामलीला मैदान से डीएसएन कॉलेज जाने वाले मार्ग पर बैरियर व बैरीकेडिंग लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed