फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Car rams into truck from behind on expressway, couple injured

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार, दंपती घायल

Fri, 16 Feb 2024 02:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 16 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Car rams into truck from behind on expressway, couple injured
एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार, दंपती घायल
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के गहरपुरवा गांव के पास आगे चल रहे ट्रक में पीछे से कार घुस गई। घटना में कार सवार दंपती घायल हो गए। यूपीडा घायलों को सीएचसी लाई, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।


उत्तराखंड प्रांत के जिला रुडक़ी के थाना और कस्बा रामनगर निवासी प्रवीण भल्ला (52) पत्नी सपना भल्ला (48) के साथ लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के गहरपुरवा गांव के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने ब्रेक लगा दी। इससे पीछे आ रही कार उसी में घुस गई। घटना में कार सवार दंपती घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लेने से दंपती घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed