फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Car overturns after hitting divider, nine people injured

Unnao News: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, नौ लोग घायल

Sun, 21 Jan 2024 02:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 21 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Car overturns after hitting divider, nine people injured
घायलों में चार की हालत गंभीर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन


आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टी के पास हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर तेज रफ्तार कार अस्थायी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक महिला और उसकी छह माह की बच्ची सहित नौ लोग घायल हो गए। एंबुलेंस छह घायलों को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। इनमें चार घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

अमेठी जिले के थाना मुसाफिर खाना के गांव गाजनपुर निवासी धर्मचंद (48) के दादा का देहांत हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के सात लोग अहमदाबाद से कार से अपने घर अमेठी जा रहे थे।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर शनिवार शाम करीब पांच बजे अचानक तेज रफ्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर अस्थायी डिवाइडर के पत्थरों से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी छह घायलों को एंबुलेंस से बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों में देवचंद्र (35) उनकी पत्नी पूजा चौहान (35), छह माह की बेटी प्रीती के साथ ही चिकित्सकों ने कार चालक प्रभात (36) निवासी मोहल्ला कृष्णा नगर अहमदाबाद गुजरात को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं मामूली घायल धर्मचंद उनके भाई करमचंद और शिवचंद के साथ अमेठी जिले के थाना मुसाफिरखाना के गांव गाजनपुर निवासी बेचूलाल (28) और अहमदाबाद के अतकेश्वर यादव नगर निवासी राकेश का सीएचसी में ही इलाज चल रहा है। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि नौ लोग घायल हुए थे जिनमें चार को रेफर किया गया है। छह लोगों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed