{"_id":"5e332e0c8ebc3e4b4c4399d5","slug":"car-falls-in-canal-two-baratis-injured-unnao-news-knp54152768","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में गिरी कार, दो बराती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में गिरी कार, दो बराती घायल
विज्ञापन
अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी गांव स्थित नहर में गिरी कार को बाहर निकालते लोग।
- फोटो : UNNAO
अचलगंज(उन्नाव)। सामने से आ रहे ट्रक की रोशनी में चालक के नियंत्रण खोने से कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। हादसे में बरात से लौट रहे कार सवार पांच बरातियों में दो घायल हो गए। घायलों को कानपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। नहर में पानी कम होने बड़ी घटना टल गई। सुबह कार को बाहर निकाला गया।
अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी कला के मजरा शिवबक्सखेड़ा गांव निवासी श्री निवास यादव की पौत्री की बुधवार को शादी थी। फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से बरात आई थी। बुधवार देर रात बरात में शामिल होकर कार सवार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पधारा गांव निवासी सुनील (35) व महेंद्र (38) तीन अन्य साथियों के साथ घर को निकले। कार अभी अचलगंज क्षेत्र के कोरारी गांव के पास से निकली शारदा नहर पुल पर पहुंची थी कि सामने से आ रहे ट्रक की रोशनी में कार चला रहे महेंद्र ने स्टियरिंग से नियंत्रण खो दिया। जिससे कार बेकाबू हो पुलिया की रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। हादसे में कार चालक महेंद्र सिंह व सुनील घायल हो गए। अन्य साथी बाल-बाल बच गए।
किसी तरह कार से बाहर निकले लोगों ने अन्य बरातियों को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही बरात में शामिल होने पर पहुंचे अन्य बराती मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। गुरुवार सुबह ट्रैक्टर की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया। कार सवार लोगों ने बताया कि नहर में पानी कम होने से बड़ा हादसा होने से बच गया।