फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Car crashed into truck parked on expressway, two injured

एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में टकराई कार, दो घायल

Fri, 31 Jul 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Car crashed into truck parked on expressway, two injured
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी पर खड़े ट्रक से पीछे से एक कार टकरा गई। जिससे कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें यूपीडा एंबुलेंस कर्मचारियों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफ र कर दिया। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

आगरा जनपद के थाना हाथरस निवासी मदन लाल व डालचंद पुत्रगण लखन सिंह दोनों सगे भाई किसी आवश्यक कार्य से अपनी कार से लखनऊ जा रहे थे। तभी थाना बेहटामुजावर के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी पर खड़े एक ट्रक में उनकी कार पीछे से टकरा गई। जिससे कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने यूपीडा को फ ोन कर सूचना दी।
विज्ञापन

यूपीडा के कर्मचारी अपनी एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों भाइयों का प्राथमिक उपचार किया। फिर गंभीर दशा को देखते हुए यूपीडा के कर्मचारियों ने दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफ र कर दिया। जहां दोनों भाइयों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना होते ही चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। यूपीडा ने क्रेन मंगाकर किसी प्रकार क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेस से दूर हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed