{"_id":"f722f648d1e8d8b471fb2929220243e5","slug":"cantt-xi-won-by-68-runs-in-the-opening-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच में कैन्ट इलेवन की टीम 68 रनों से जीती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच में कैन्ट इलेवन की टीम 68 रनों से जीती
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव-शुक्लागंज क्रिकेट एशोसिएशन द्वारा आयोजित ग्यारहवें मां ज्वालादेवी क्रि केट टूर्नामेंट कैशमनी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच मे कैन्ट इलेवन ने 68 रनों से जीत हासिल कर परफे क्ट इलेवन को परास्त किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में रहे सदर विधायक पंकज गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
उद्घाटन मैच स्थानीय रामकली स्टेडियम में आज खेला गया। जिसमें कैन्ट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में अपने 9 विकेट खोकर 193 रन बनाएं जवाब में परफे क्ट इलेवन की टीम अपने सभी 10 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। वहीं मौके पर रहे सदर विधायक द्वारा सभी खिलाड़ियों का परिचय लेकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सदर विधायक ने कहा कि इसी तरह का एक और टूर्नामेंट 10 मार्च को नगर में कराया जाएगा। इस दौरान चेयरमैन वीरेन्द्र शुक्ला, अजय त्रिवेदी, राहुल सुप्रू, कमल दोसर, राजेश भारती सहित अन्य कई लोग रहें।
विज्ञापन