{"_id":"6335f6878c382e67b65f53d9","slug":"campaign-against-riding-in-tractor-trolley-challan-of-eight-four-seizes-unnao-news-knp7208511120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली में सवारी बैठाने के खिलाफ अभियान, आठ का चालान, चार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली में सवारी बैठाने के खिलाफ अभियान, आठ का चालान, चार सीज
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बिना लाइसेंस के ट्रैक्टर चलाने और ट्रैक्टर-ट्राली में सवारियां बिठाने वालों पर पुलिस ने शिकंज कसा। गुरुवार को आठ ट्रैक्टरों का चालान किया, वहीं चार को सीज किया है।
खेती के काम में आने वाले ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग सवारियां ढोने में किया जा रहा है। इससे आए दिन घटनाएं हो रही हैं। बिना लाइसेंस सवारियां ढो रहे इन चालकों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू किया है।
अब यह चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रैक्टर नहीं चला सकेंगे। गुरुवार को सीओ पंकज सिंह के नेतृत्व में बेहटामुजावर थाना पुलिस ने चेकिंग की। बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर ट्रैक्टरों की जांच की गई। वहीं बिना कागज और ड्राइविंग लाइसेंस के चल रहे ट्रैक्टरों के सीज किया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि आईजी के निर्देश पर ट्रैक्टरों के संचालन और उससे होने वाली घटनाओं के मद्देनजर जांच की जा रही है। ट्रैक्टर मालिक उसका उपयोग सिर्फ खेती किसानी में कर सकेंगे।