फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bypass bridge: Street light as an excuse for damage control

बाईपास पुल : डैमेज कंट्रोल के लिए स्ट्रीट लाइट का बहाना

Fri, 06 Sep 2024 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Bypass bridge: Street light as an excuse for damage control
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे के गदनखेड़ा बाईपास चौराहा पर पुल का निर्माण पूरा होने के बाद भी यातायात के लिए न खोलने पर अब उन्नाव-लालगंज हाईवे के प्रोजेक्ट हेड ने सफाई दी है। उनका कहना है कि पुल को बुधवार को ही खोलना था, लेकिन स्ट्रीट लाइट के कारण यातायात शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

लोकार्पण की वजह से यातायात शुरू न करने के सवाल पर बताया कि इस परियोजना का लोकार्पण पहले ही हो चुका है। पुल का अलग से लोकार्पण कराने के कोई निर्देश नहीं मिले हैं। स्ट्रीट लाइट का काम तीन दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद पुल पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि लखनऊ-कानपुर हाईवे और उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे को जोड़ने वाले गदनखेड़ा चौराहा पर लोग करीब 20 साल से जाम की समस्या झेल रहे हैं। पुल का निर्माण कराने वाली एजेंसी पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार ने निर्माण पूरा होने का दावा करते हुए बुधवार चार सितंबर को सुबह 10 बजे से पुल को यातायात के लिए खोलने का दावा किया था। इससे लोगों में खुशी थी, जो पुल चालू न होने से निराशा में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि भव्य कार्यक्रम आयोजित करके पुल का लोकार्पण कराया जाएगा, इसलिए पुल को खोलने से रोका गया। अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में जाम से जूझ रही जनता की समस्या को उठाते और लोकार्पण के इंतजार में लोगों को रही समस्या को उठाया तो जिम्मेदार सफाई देने लगे। उन्नाव-लालगंज हाईवे के प्रोजेक्ट हेड एनके सिंह ने बताया कि पुल को बुधवार से चालू करना था लेकिन स्ट्रीट लाइट का काम न होने से समस्या आ गई, इसी वजह से यातायात को चालू नहीं किया जा सका। हालांकि उनका दवा है कि तीन दिन में ये काम भी पूरा हो जाएगा। इसके बाद पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
लोकार्पण का पेंच फंसने की वजह से पुल को बुधवार को न खोलने के सवाल पर प्रोजेक्ट हेड ने बताया कि मेरे पास नहीं, एनएचएआई के अधिकारियों को किसी ने फोन किया था, लेकिन इस पूरे प्रोजेक्ट का लोकार्पण लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री के हाथों हो चुका है। इस पुल का अलग से लोकार्पण का कोई प्रावधान नहीं है और न ही अभी तक ऐसा कोई आदेश आया है।


रात में चार घंटे, गुरुवार को दिन भर चौराहे पर रेंगा यातायात
यातायात प्रभारी बोले- पुल चालू होने पर मिलेगी समस्या से निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। हाईवे बाईपास पुल का काम पूरा होने के बाद भी जनता रात-दिन जाम से जूझ रही है। बुधवार रात 12 बजे से गुरुवार सुबह चार बजे तक चौराहा पर यातायात रेंगता रहा। गुरुवार को दिन में भी कई बार जाम लगा। पुल के दोनों तरफ की सर्विस लेन पर वाहनों की कतारें लगी रहीं।
हाईवे पर करीब 64 करोड़ की लागत से 1640 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार होने के बाद भी लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। बुधवार रात करीब 12 बजे से लखनऊ और कानपुर जाने वाली दोनों लेन पर यातायात रेंगता रहा। सर्विस लेन काफी क्षतिग्रस्त होने से मौरंग, बालू व अन्य खनिज लदे ट्रक व डंपर अक्सर रुक जाते हैं। इससे जाम लंबा खिंच जाता है। गुरुवार को दिन में भी यातायात रुक-रुक कर चला।

यातायात प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने बताया कि गदनखेड़ा चौराहे पर रायबरेली की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को निकालने के लिए लखनऊ व कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को कुछ देर के लिए रोकना पड़ता है। इससे यातायात प्रभावित होता है। हालांकि यातायात संचालन के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जब पुल चालू हो जाएगा का यातायात रोकने की समस्या खत्म हो जाएगा। दोनों हाईवे का यातायात सुचारु रूप से चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed