{"_id":"5f2711728ebc3e9ff455f6f3","slug":"byo-hanged-when-corona-report-came-positive-unnao-news-knp5747440101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बीईओ ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बीईओ ने लगाई फांसी
विज्ञापन
उन्नाव में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से परेशान बीईओ (ब्लॉक एजुकेशन अफसर) ने की आत्महत्या। मृतक ?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कानपुर में तैनात बीईओ (ब्लॉक एजुकेशन अफसर) ने कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह शहर के मोहल्ला कल्याणी देवी में रह रहे थे। परिजनों ने शव को उतारा और जीवित होने की आशंका पर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
शहर के मोहल्ला कल्याणी देवी निवासी सुरेश चंद्र वर्मा (52) कानपुर नगर में बीईओ मुख्यालय के पद पर तैनात थे। उनके पास बीईओ सदर बाजार का भी अतिरिक्त कार्यभार था। 26 जुलाई को बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्होंने 27 जुलाई को कानपुर के उर्सला अस्पताल में कोरोना की जांच कराई। इसके बाद उन्होंने अवकाश ले लिया था और होम क्वारंटीन थे। शनिवार 1 अगस्त दोपहर करीब दो बजे कानपुर से जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने की सूचना मिली। इससे वह परेशान हो गए। पत्नी हेमलता, बेटे सुमित व बेटी सुप्रिया ने उन्हें समझाकर शांत कराया। परिजनों ने इलाज कराने और जल्द ठीक होने का भरोसा भी दिलाया था। शनिवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सो गए। सुबह बगल के कमरे में सो रही पत्नी हेमलता ने रविवार सुबह 8 बजे उन्हें छत के पंखे में रस्सी से लटके देखा।
हेमलता ने शोर मचाया और बेहोश होकर गिर गई। बेटे सुमित ने परिजनों की मदद से पिता को फंदे से उतारा और आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैै।