{"_id":"62dd9af0c6ac9f42a13d428a","slug":"byke-rider-women-fell-and-died-unnao-news-knp7092988194","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: डंपर की टक्कर से बाइक सवार नानी की मौत, नाती गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: डंपर की टक्कर से बाइक सवार नानी की मौत, नाती गंभीर
विज्ञापन
उन्नाव। गदनखेड़ा बाईपास चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में उनका नाती घायल हो गया।
कानपुर नगर के बर्रा निवासी रेनू गौतम (50), नाती निखिल गौतम (18) के साथ रविवार को बाइक से जिला कारागार जा रहीं थीं। रेनू का बेटा आलोक जिला कारागार में धोखाधड़ी के मुकदमे में बंद है।
लखनऊ-कानपुर हईवे पर गदनखेड़ा चौराहे से शहर की ओर मुड़ने के दौरान डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रेनू और निखिल दोनों जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर संजय वर्मा ने रेनू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल निखिल को कानपुर हैलट रेफर कर दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के बेटे अमित ने आरोप लगाया कि तीन माह पहले भूमि विवाद में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर भाई आलोक को जेल भेज दिया था। बताया कि बिहार थाना क्षेत्र के तकिया सुमेरपुर गांव के तीन लोगों से भूमि संबंधित विवाद चल रहा है। हादसे में उनका हाथ होने का शक जताया है।