{"_id":"62b605c89796517fc5367b74","slug":"byke-rider-died-in-accident-unnao-news-knp704127860","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत, मामा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत, मामा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसीवन थानाक्षेत्र के नई बस्ती निवासी सचिन (19) दो दिन पहले फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के ऊगू निवासी मामा अनूप रावत (25) के यहां गया था। शुक्रवार को अनूप बाइक से सचिन को उसके घर छोड़ने जा रहा था। नई बस्ती मोड़ के पास तेज रफ्तार लोडर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने उन्हें मियागंज सीएचसी पहुंचाया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान भांजे सचिन ने दम तोड़ दिया। भाई विपिन ने बताया कि सचिन चंड़ीगढ़ में फैक्टरी में काम करता था। तीन दिन पहले ही घर आया था। उसकी मौत से मां आशा व अन्य परिजन बदहवास हैं। आसीवन थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले लोडर का पता लगाया जा रहा है।